• Chhattisgarh
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर सामने आया टीएस सिंह देव का बयान, पढ़िए

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर सामने आया टीएस सिंह देव का बयान, पढ़िए

8 hours ago
12

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आदिवासी नेता और पूर्व सांसद दीपक बैज अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज ने रविवार को 3 साल पूरे कर लिए हैं। आमतौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की कोई समय सीमा नहीं है। सभी फैसले हाई कमान लेता है।

कई स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाकायदा पोस्टर के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है। आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा समेत कई नेताओं ने यह मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि जिसने हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया, अब समय है उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी देने का। टीएस बाबा के नेतृत्व में मजबूत कांग्रेस।

इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि कार्यकाल समाप्त नहीं होते। दीपक बैज की भी जब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई तो कार्यकाल की कोई तारीख तय नहीं हुई थी। जब तक उनकी जिम्मेदारी है, वह अपना दायित्व निभाएंगे। इन पर फैसले हाईकमान लेता है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने पर टीएस सिंह देव का कहना है कि कई लोग अपने मन की बात को रोक नहीं पाते, हालांकि इस तरह की मामलों में परहेज करना चाहिए। यह सारे निर्णय हाईकमान के होते हैं, जो उन्हें लेने देना चाहिए। इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट स्थिति को अनावश्यक रूप से गड़बड़ करते हैं।

 

Social Share

Advertisement