12 जुलाई – कांग्रेस विधायक दल की बैठक

6 hours ago
39

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार दिनांक 12 जुलाई 2026 को शाम 05ः00 बजे नेता प्रतिपक्ष निवास कार्यालय सी-5 शांति नगर रायपुर में आहुत की गयी है।

बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी की अध्यक्षता में बुलायी गयी है, उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

बैठक की जानकारी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है।

 

Social Share

Advertisement