• Chhattisgarh
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

9 hours ago
27

CG Weather Today, रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों बदला-बदला सा है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक से दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

कल कैसा रहा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक का सब डिविजनल मौसमी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

देखें सिनॉप्टिक सिस्टम-

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की संभावना है।

समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र के केंद्र झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है।

उत्तर-पूर्व अरब सागर से सिक्किम तक स्थित द्रोणिका गुजरात, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बिहार से होकर गुजरती है, जो समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच है।

Social Share

Advertisement