• Chhattisgarh
  • नकटी के बाद तुता की बारी! NRDA ने 35 घरों में चस्पा किया नोटिस, संभावित कार्रवाई से ग्रामीणों में दहशत…

नकटी के बाद तुता की बारी! NRDA ने 35 घरों में चस्पा किया नोटिस, संभावित कार्रवाई से ग्रामीणों में दहशत…

2 months ago
85

रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि अब राजधानी से लगे तुता गांव में विवाद पैदा हो गया है. नवा रायपुर डेवलपमेट एथारिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया है. इसके साथ ही इन मकानों में रहने वालों के बीच दहशत पैदा हो गई है.

NRDA द्वारा 30 जून को जारी के नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है. नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने का समय के साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जगह पर पिछले 25 से 50 वर्षों (दशकों) से रह रहे हैं, और उनकी पूरी पीढ़ी यहीं पली-बढ़ी है. उनका सवाल यह है कि यदि उनका आशियाना अवैध था, तो इतने दशकों तक प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह खामोश क्यों रहा?

Social Share

Advertisement