- Home
- Chhattisgarh
- CG Weather Update : प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी
CG Weather Update : प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर। प्रदेश में आज यानि शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। कई इलाकों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।