• Chhattisgarh
  • हर परिवार तक पहुंचे विकास इसलिए छत्तीगसढ़ के 23 जिलों में सुघ्घर छत्तीसगढ़, 31 कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

हर परिवार तक पहुंचे विकास इसलिए छत्तीगसढ़ के 23 जिलों में सुघ्घर छत्तीसगढ़, 31 कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

2 days ago
40

छत्तीसगढ़ में ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू होने जा रहा है। यह प्रदेशव्यापी अभियान 23 जिलों में संचालित होगा, जिसके तहत 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुँचाया जाएगा। चिप्स (CHiPS) द्वारा बनाए डैशबोर्ड से इसकी डिजिटल निगरानी की जाएगी।

 रायपुर। अब नियद नेल्लानार योजना 10 की बजाय 23 जिलों में चलेगी। इन जिलों में राज्य सरकार जल्द ही सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ करने वाली है। यह प्रदेशव्यापी अभियान राज्य के 23 जिलों में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण (सैचुरेशन) सुनिश्चित किया जाएगा। तकनीक, विभागीय अभिसरण (कन्वर्जेंस) और जन-केंद्रित सेवा प्रदाय इस अभियान के मुख्य स्तंभ होंगे।

नियद नेल्लानार की सफलता से उत्साहित

बस्तर संभाग के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित नियद नेल्लानार योजना की सफलता से प्रेरित होकर इस नए अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। बस्तर में इसके प्रभाव को देखते हुए पहले इसे नियद नेल्लानार 2.0 के रूप में 10 जिलों में विस्तारित किया गया था। अब इसी सफल माडल की तर्ज पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के शेष 23 जिलों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शुरू किया जा रहा है।

इन 31 प्रमुख योजनाओं पर रहेगा फोकस

इस अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कृषि से जुड़ी 31 योजनाओं को एकीकृत मंच पर लाया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जल जीवन मिशन और मनरेगा जाब कार्ड, राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग) और पीएम किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जन-धन योजना और श्रम कार्ड, इसके अलावा विभिन्न आवश्यक प्रमाण-पत्र सेवाएं और पहचान पत्र भी शिविरों के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

तीन चरणों में क्रियान्वयन और डिजिटल निगरानी

अभियान को पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा एक अत्याधुनिक सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड’ विकसित किया जाएगा। यह डैशबोर्ड राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं की प्रगति की रियल-टाइम मानिटरिंग करेगा।

प्रथम चरण: पीडीएस डेटाबेस के आधार पर ग्रामवार आधारभूत सर्वेक्षण और संभावित लाभार्थियों का डेटा मानचित्रण।

द्वितीय चरण: ग्राम, क्लस्टर और विकासखंड स्तर पर विशेष संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन, जहां मौके पर ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

तृतीय चरण: सतत निगरानी, समीक्षा और मूल्यांकन ताकि छूटे हुए परिवारों को भी लाभ दिया जा सके।

संभागवार इन 33 जिलों में चलेगा अभियान

रायपुर संभाग: Bइसमें रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी और महासमुंद सहित कुल चार जिले शामिल हैं।

बिलासपुर संभाग:इस संभाग के सबसे अधिक आठ जिलों बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में यह अभियान चलेगा।\B

दुर्ग संभाग: इसके अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम (कवर्धा) और राजनांदगांव सहित कुल पांच जिलों को जोड़ा गया है।

सरगुजा संभाग: इस संभाग के सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित कुल छह जिलों को शामिल किया गया है।

Social Share

Advertisement