• breaking
  • Chhattisgarh
  • मरवाही उपचुनाव में अमित जोगी के बाद अब रिचा जोगी का भी नामांकन निरस्त

मरवाही उपचुनाव में अमित जोगी के बाद अब रिचा जोगी का भी नामांकन निरस्त

6 years ago
399

जोगी परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूटी

 

17 अक्टूबर 2020/   मरवाही उपचुनाव में जोगी परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गयी है। अमित जोगी के बाद अब रिचा जोगी का भी नामांकन निरस्त हो गया है। करीब दो घंटे चली दावा-आपत्ति पर सुनवाई के बाद रिटर्निंग आफिसर डोमन सिंह ने रिचा जोगी का पर्चा रद्द करने का फैसला सुनाया। अपने फैसले में निर्वाचन पदाधिकारी डोमन सिंह ने कहा कि पर्चा विधि मान्य नहीं है, लिहाजा नामांकन को रद्द किया जाता है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमित जोगी का भी नामांकन कलेक्टर ने रद्द कर दिया था। उनके जाति प्रमाण पत्र के निरस्त करने को आधार बनाते हुए नामांकन को रद्द किया गया था। इन दो फैसले के बाद अब मरवाही उपचुनाव में जोगी परिवार का कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं रह गया है।

 

Social Share

Advertisement