ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद तन्खा ने साधा निशाना, कहा- सिर्फ पूंजीवादियों का ही हुआ इजाफा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद तन्खा ने साधा निशाना, कहा- सिर्फ पूंजीवादियों का ही हुआ इजाफा

16 hours ago
35

रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए पूंजीवादियों की सरकार बताया. वहीं छत्तीसगढ़ को अपना दूसरा घर भी बताया.

यह पूंजीवादी सरकार है : सांसद तन्खा

केंद्र सरकार के लगभग 12 वर्षों के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद तन्खा ने कहा कि यह पूंजीवादी सरकार है, जिसमें पूंजीवादियों का ही इजाफा हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्षों में देश की आम जनता ने कई चुनौतियों का सामना किया, यह सरकार की नीतिगत विफलता है.

सांसद तन्खा ने कहा- मिडिल क्लास के लिए मुसीबत का समय

बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों के दामों में उछाल को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है. मिडिल क्लास के लिए यह मुसीबत की घड़ी है. सबको पता था कि आज यह वैश्विक मुसीबत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्वगुरु बताते हुए चुनौती से निपटने का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ?

सांसद तन्खा ने छत्तीसगढ़ को बताया अपना दूसरा घर

रायपुर दौरे पर पहुंचे सांसद तन्खा ने बताया कि यह उनका निजी दौरा है. रोटरी उनका पैशन है. आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम ओडिशा जिलों के उन रोटरी लीडर्स को अवॉर्ड दिए जाएंगे, जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. नेपाल से रोटरी इंटरनेशनल के एक डायरेक्टर आए हैं. यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. छत्तीसगढ़ दूसरे घर जैसा है. उन्होंने पुराने दिन को याद करते हुए बताया कि जब वह जबलपुर में वकालत करते थे, तब पूरा छत्तीसगढ़ का इलाका जबलपुर से जुड़ा हुआ था. ऐसे में कई लोगों से मुलाकात होती थी, जिनके कानूनी मामले वहां देखे जाते थे. वह रायपुर और बिलासपुर भी अक्सर आता-जाता रहा हैं, इसलिए दोस्तों के बीच आकर यहां बहुत अच्छा लगता है.

Social Share

Advertisement