ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Andaman Tourism: राहुल गांधी का हालिया अंडमान-निकोबार ट्रिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Andaman Tourism: राहुल गांधी का हालिया अंडमान-निकोबार ट्रिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

10 hours ago
23

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi’s Andaman Trip) का हालिया अंडमान-निकोबार ट्रिप इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वह अंडमान के नीले समंदर के बीच स्कूबा डाइविंग और द्वीपों की खूबसूरती का आनंद लेते नजर आए। उनके इस ट्रिप ने एडवेंचर और बीच डेस्टिनेशन पसंद करने वाले लोगों को नई ट्रैवल इंस्पिरेशन दी है।

वीडियो में राहुल गांधी क्रिस्टल क्लियर पानी में स्कूबा डाइविंग करते दिखाई दे रहे हैं। समुद्र के भीतर रंग-बिरंगी मछलियों और खूबसूरत कोरल रीफ के बीच उनका यह अनुभव लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। अंडमान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अंडरवॉटर लाइफ के लिए देश-दुनिया में मशहूर है।

स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट हैं ये द्वीप

अगर आप भी अंडरवॉटर एडवेंचर का अनुभव लेना चाहते हैं, तो हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं। यहां प्रोफेशनल ट्रेनर्स की सुविधा उपलब्ध रहती है। खास बात यह है कि तैरना नहीं जानने वाले लोग भी ट्रेनर्स की मदद से स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं।

ऐसे करें अंडमान ट्रिप की प्लानिंग

अंडमान जाने के लिए दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। पर्यटन के लिहाज से अक्टूबर से मई के बीच का समय सबसे बेहतर माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और समुद्र शांत होने के कारण वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी बढ़ जाता है। अगर बजट की बात करें तो 4 से 5 दिनों के ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति करीब 20 से 30 हजार रुपये का खर्च आ सकता है। इसमें होटल और फ्लाइट टिकट का खर्च अलग माना जाता है।

स्कूटी से करें द्वीपों की सैर

अंडमान घूमने का सबसे आसान और किफायती तरीका स्कूटी रेंट पर लेना है। यहां स्कूटी का किराया प्रतिदिन लगभग 400 से 600 रुपये तक रहता है। स्कूटी के जरिए पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार बीच और व्यू पॉइंट्स पर रुककर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

इंदिरा पॉइंट तक पहुंचे राहुल गांधी

अपने इस ट्रिप के दौरान राहुल गांधी भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट भी पहुंचे। यह स्थान ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए पोर्ट ब्लेयर से सरकारी हेलिकॉप्टर या शिप की एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है। भीड़भाड़ से दूर यह जगह शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

 

 

Social Share

Advertisement