• Chhattisgarh
  • घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत : भूपेश बघेल ने कहा – किसानों की दुश्मन बन चुकी है सरकार

घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत : भूपेश बघेल ने कहा – किसानों की दुश्मन बन चुकी है सरकार

3 months ago
66

 

जनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव में प्रचार अब तेज हो गया है। एक जून को होने वाले मतदान से पहले आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार पर जमकर निशाना साधा।

घुमका में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों की दुश्मन बन चुकी है। उन्होंने खाद संकट, बिजली कटौती और धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान गरीब परिवारों को राशन दुकानों से मिलने वाले चावल की मात्रा बढ़ाकर 35 किलो तक किया गया था। कांग्रेस सरकार ने गरीबों और किसानों के हित में लगातार काम किया।

बिजली कटौती को लेकर सरकार पर कसा तंज

सभा के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक तीन बार बिजली दर बढ़ाई जा चुकी है, जबकि दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती हो रही है। जहां-जहां वे सभा लेने जाते हैं, वहां बिजली गुल हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में धान चोरी और खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि नगर पंचायत में विकास के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी है।

Social Share

Advertisement