ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार पत्रकार वार्ता की

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार पत्रकार वार्ता की

3 weeks ago
53

 

दुर्ग। दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार पत्रकार वार्ता की। इस दौरान जिला प्रभारी,रायपुर के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, दुर्ग जिले के तीनों जिला अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने भाजपा सरकार पर आम जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप लगाया।

जिला प्रभारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से देश और प्रदेश की जनता पेट्रोल, डीजल और गैस संकट से जूझ रही है, लेकिन केंद्र सरकार समाधान निकालने के बजाय लोगों को कम उपयोग की सलाह दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसानों को उर्वरक कम उपयोग करने, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने, महिलाओं को गैस और खाद्य तेल की खपत घटाने तथा लोगों को सोना और विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।कांग्रेस ने किसानों की समस्या उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की जरूरत है, लेकिन समितियों तक पर्याप्त खाद नहीं पहुंच पा रही है।

इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं वर्क फ्रॉम होम की सलाह पर सवाल उठाते हुए नेताओं ने कहा कि मजदूर, छोटे व्यापारी और फेरी लगाने वाले लोग घर बैठकर रोजगार नहीं चला सकते।वहीं उन्होंने ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। सरगुजा सहित कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, जबकि कमर्शियल गैस की कमी से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही सरकार को भंडारण बढ़ाने की चेतावनी दे चुके थे, लेकिन सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए।

 

Social Share

Advertisement