• Chhattisgarh
  • भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश

भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश

6 months ago
171

धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी.

पौ फटने से पहले कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम बीते सात घंटों से अपनी पड़ताल जारी रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ-साथ उसके संबंध में पूछताछ भी कर रहे हैं.

भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई. लोगों में चर्चा होने लगी. इस बीच स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया है.

बहरहाल, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

Social Share

Advertisement