ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • नीलामी में बिका था सबसे सस्ता…अब बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ बना ये नया बॉलर, 7 मैचों में चटका डाले 13 विकेट

नीलामी में बिका था सबसे सस्ता…अब बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ बना ये नया बॉलर, 7 मैचों में चटका डाले 13 विकेट

1 month ago
76

IPL 2026 Purple Cap: जिस नए गेंदबाज की यहां बात हो रही है, वो बल्लेबाजों के लिए काल बना हुआ है. 7 मैचों में 8.38 के इकॉनमी रेट से 13 शिकार किए हैं.

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के हर सीजन में जो भी बॉलर सबसे ज्यादा विकेट निकालता है, उसे पर्पल कैप का अवॉर्ड दिया जाता है. हर सीजन नए गेंदबाज आते हैं और छा जाते हैं. 19वें सीजन में जहां एक तरफ नीलामी में करोड़ों की कीमत पाने वाले विकेट के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 30 लाख की बेस प्राइस वाला एक ‘अनजान’ युवा अपनी आग उगलती गेंदों से पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में नंबर-1 बन गया है. ये कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए पेस सनसनी प्रिंस यादव हैं, जिन्हें पिछले सीजन तक कोई नहीं जानता था, लेकिन आज वो बुमराह और आर्चर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ा रहे हैं.

प्रिंस यादव को पिछले सीजन की नीलामी में लखनऊ ने बहुत कम कीमत पर खरीदा था. वो 30 लाख की बेस प्राइस में लखनऊ को मिल गए थे और आज करोड़ों की कीमत वाले गेंदबाजों से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में शामिल 5 बॉलर

1 – प्रिंस यादव (LSG): 7 मैचों में 13 विकेटों के साथ सबसे आगे हैं.

2 – अंशुल कंबोज (CSK): चेन्नई की टीम के स्टार बॉलर अंशुल ने भी 13 शिकार किए हैं. वह इकॉनमी के मामले में प्रिंस से थोड़ा पीछे हैं.

3 – ईशान मलिंगा (SRH): हैदराबाद टीम के इस बॉलर ने 7 मैचों में 12 शिकार किए हैं.

4 – प्रसिद्ध कृष्णा (GT): अनुभवी प्रसिद्ध कृष्णा 6 मैचों में 12 विकेटों के साथ टॉप-4 में बने हुए हैं.

5 – जोफ्रा आर्चर (RR): इंजरी के बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं.

कौन हैं प्रिंस यादव?

आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे प्रिंस यादव दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रिंस अपनी गति और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी 140+ किमी/घंटा की रफ्तार और डेथ ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता है, जो आईपीएल 2026 में साफ दिख भी रही है. पिछले सीजन प्रिंस को 6 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्हें सिर्फ 3 विकेट मिले थे, लेकिन 19वें सीजन में यह बॉलर कमाल के रंग में है.

Social Share

Advertisement