ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • वेदांता प्लांट की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताई गहरी चिंता – डॉ. महंत ने कलेक्टर और एसपी से की चर्चा – मृतक/घायल परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान करे

वेदांता प्लांट की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जताई गहरी चिंता – डॉ. महंत ने कलेक्टर और एसपी से की चर्चा – मृतक/घायल परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान करे

2 months ago
128

रायपुर 14 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, और घायलों के शीघ्र ईलाज की बात कही है, परिजनों को ईश्वर इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, इस आसमायिक दुर्भाग्यजनक घटना में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की, अधिकारियों से घटना के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि,

  •  घायल श्रमिकों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
  •  घटना की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाये।
  •  प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाए।

वेदांता की घटना गहन जांच का विषय…डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, इस घटना में अब तक 9 लोगो की मौत और 50 से अधिक लोग घायल है। यह पूरी तरह से वेदांता प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा है।

डॉ. महंत ने कहा, उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Social Share

Advertisement