ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IPL Special Records: बिना शतक के लगाया रनों का अंबार, नंबर 1 पर है करोड़ों दिलों की धड़कन, बना चुका है 5000 से ज्यादा रन

IPL Special Records: बिना शतक के लगाया रनों का अंबार, नंबर 1 पर है करोड़ों दिलों की धड़कन, बना चुका है 5000 से ज्यादा रन

6 hours ago
33

IPL Special Records: इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास रिकॉर्ड्स से भरा पड़ा है. पिछले 18 सालों में एक से बढ़कर एक कीर्तिमान रचे गए. विराट कोहली के नाम जहां सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है, तो वहीं 5 ऐसे दिग्गज भी हैं, जिन्होंने बिना शतक ठोके इस लीग में रनों का अंबार लगाया है.

IPL Special Records: आईपीएल की चकाचौंध में अक्सर उन्हीं खिलाड़ियों की चर्चा होती है जो शतक जमाते हैं, लेकिन इस लीग के इतिहास में 5 ऐसे ‘महारथी’ भी हैं, जिन्होंने बिना कोई सेंचुरी मारे रनों का अंबार लगा दिया. आईपीएल 2026 से ठीक पहले एक ऐसा दिलचस्प आंकड़ा आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. ये रिकॉर्ड है बिना शतक लगाए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का, जिसमें 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं.

नंबर 1 पर मौजूद एमएस धोनी के बाद इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा (4952 रन) और दिनेश कार्तिक (4842 रन) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का नाम आता है. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सालों तक इस लीग में जलवा दिखाया और अपनी टीमों के लिए कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए, जो साबित करता है कि भले ही इन बल्लेबाजों के नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है, लेकिन फिर भी वो इस लीग के इतिहास के सबसे सफल बैटर्स में शुमार हैं.

टॉप 5 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल?

आईपीएल के इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी सबसे आगे हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 5439 रन बनाए और नंबर 1 पर कब्जा किया है. उनके अलावा इस लिस्ट में 3 भारतीय और एक विदेशी स्टार भी शामिल है.

आईपीएल में बिना शतक जमाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

  1. एमएस धोनी – 5439 रन
  2. रॉबिन उथप्पा – 4952 रन
  3. दिनेश कार्तिक – 4842 रन
  4. फाफ डु प्लेसिस – 4773 रन
  5. गौतम गंभीर – 4217 रन

कैसा है एमएस धोनी का आईपीएल करियर?

एमएस धोनी 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिलाए हैं. इस दिग्गज ने कुल 278 मैच खेले, जिनमें 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 24 फिफ्टी निकली हैं. उनके नाम 375 चौके और 264 छक्के दर्ज हैं. उनका हाई स्कोर नाबाद 84 रन है.

Social Share

Advertisement