ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिन राहत के आसार नहीं

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिन राहत के आसार नहीं

3 months ago
117

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. अगले चार दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ रेखा 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है. हालांकि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक बना रह सकता है.

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने शहर में दिन के समय हल्की धुंध रहने की संभावना जताई है.

Social Share

Advertisement