- Home
- Chhattisgarh
- नींबू के छिलके से घर पर बनाएं केमिकल फ्री स्प्रे, ये है सस्ता और असरदार …
नींबू के छिलके से घर पर बनाएं केमिकल फ्री स्प्रे, ये है सस्ता और असरदार …

अक्सर हम अपने घर को खूशबूदार बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. यह शुरुआत में तो अच्छी खुशबू दे देते हैं, लेकिन इसमें पाए जाने वाले केमिकल सांस संबंधित समस्याएं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं. अगर आप भी इन हानिकारक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो अपनी रसोई में मौजूद नींबू के छिलके के इस्तेमाल से एक बेहतरीन फ्रेशनर या बिना केमिकल के फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं. ऐसे में इसकी विधि के बारे में पता होना जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर कैसे नींबू के छिलके से माध्यम से होममेड स्प्रे तैयार कर सकती हैं.

नींबू के छिलके से होममेड फ्रेशनर बनाने की विधि
सामग्री
2–3 नींबू के छिलके
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
स्प्रे बोतल
बनाने का तरीका
सबसे पहले नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में 1 कप पानी डालकर उसमें नींबू के छिलके डालें. इसे 5–7 मिनट तक उबालें ताकि छिलकों की खुशबू पानी में अच्छी तरह मिल जाए. अब पानी को ठंडा होने दें और छान लें. इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका मिलाएं. तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें. अब आपका नेचुरल एयर फ्रेशनर तैयार है. इसे कमरे, किचन या बाथरूम में स्प्रे कर सकते हैं.
इस्तेमाल करने का तरीका
- कमरे में हल्का स्प्रे करें.
- किचन की बदबू दूर करने के लिए गैस के पास या सिंक के आसपास स्प्रे करें.
- कूड़ेदान के आसपास भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
नींबू के छिलके वाले फ्रेशनर के फायदे
- ये पूरी तरह से केमिकल-फ्री है. बाजार के स्प्रे में मौजूद हानिकारक केमिकल नहीं होते.
- ये प्राकृतिक खुशबू देता है. नींबू की ताजगी भरी खुशबू घर को फ्रेश महसूस कराती है.
- घर में बना नींबू स्प्रे बैक्टीरिया कम करने में मदद करता है. नींबू में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
- घर में जब आप इस स्प्रे को तैयार करते हैं तो ये बहुत सस्ता और आसान होता है. रसोई में मौजूद चीजों से ही बन जाता है.
- ये पर्यावरण के लिए बेहतर है. क्योंकि इससे केमिकल प्रदूषण नहीं होता.