ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Team India को इस तरह मिल सकता है सेमीफाइनल का टिकट, गंभीर-सूर्या के सामने बचे हैं सिर्फ 2 रास्ते, जानिए कितनी कठिन है डगर?

Team India को इस तरह मिल सकता है सेमीफाइनल का टिकट, गंभीर-सूर्या के सामने बचे हैं सिर्फ 2 रास्ते, जानिए कितनी कठिन है डगर?

1 week ago
52

T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है? ये वही सवाल है, जिसका जवाब टीम इंडिया का हर एक क्रिकेट फैन जानना चाहता है. यह सवाल इसलिए उठा है, क्योंकि टीम इंडिया सुपर 8 में अपना पहला ही मुकाबला बुरी तरह हार गई. साउथ अफ्रीका ने उसे 76 रनों से मात दी. इतनी बड़ी हार से भारत का नेट रन रेट गर्त में चला गया और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा. भारतीय टीम सुपर 8 के ग्रुप 1 में शामिल है, जिसमें साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी हैं. इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेंगी. हर टीम एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी, मतलब कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे.

सुपर 8 के ग्रुप 1 में चारों टीमों ने अपना पहला मैच खेल लिया है. वेस्टइंडीज ने जहां जिम्बाब्वे को मात दी, तो वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया. फिलहाल इस ग्रुप में विंडीज नंबर 1 पर है, जिसके पास 2 अंक और +5.350 का नेट रन रेट है, जबकि नंबर 2 पर साउथ अफ्रीका ने कब्जा किया है, जिसके पास +3.800 का नेट रन रेट है. टीम इंडिया नंबर 3 पर है, जिसके पास -3.800 का नेट रन रेट है और सबसे नीचे जिम्बाब्वे है, जिसके पास -5.350 का नेट रन रेट है.

टीम इंडिया को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

ग्रुप 1 में फिलहाल सभी चारों टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन पलड़ा विंडीज और अफ्रीकी टीम का सबसे भारी है, क्योंकि इन दोनों टीमों ने पहला मैच जीत लिया है. अब एक-एक मैच और जीतते ही दोनों टीमें सेमीफाइनल में एंट्री कर लेंगी. ये तो हुई प्वाइंट टेबल की बात, लेकिन हम आपके लिए वो 2 रास्ते बता रहे हैं, जो टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक ले जाएंगे. ये रास्ते बेहद कठिन हैं. अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का सफर तय करना है, तो उसे चमत्कार करना होगा.

सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया के सामने 2 रास्ते

पहला रास्ता- टीम इंडिया के सामने पहले सीधा और सिंपल रास्ता ये है कि वो सुपर 8 में अपने बचे हुए दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते और 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में एंट्री ले.

दूसरा रास्ता- ये वही रास्ता है, जब पहला रास्ता टीम इंडिया के लिए बंद हो जाएगा. टीम इंडिया को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने हैं, बल्कि साउथ अफ्रीका की हार की दुआ भी करनी है. मान लीजिए कि अगर भारत ने दोनों मैच जीत लिए और अफ्रीका अपने बचे हुए दो में से कोई 1 मैच हार गई, तो मामला रन रेट पर जाएगा. ऐसी स्थिति में भारत, अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे. जिस भी टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वही आगे बढ़ जाएगी. यही वजह है कि टीम इंडिया बचे हुए दोनों मैचों में जितनी बड़ी जीत हो सके, वो दर्ज करना चाहेगी.

 

Social Share

Advertisement