ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IND vs NED: इस खिलाड़ी ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, कप्तान सूर्या का तोड़ा भरोसा, अब बेंच पर काटना पड़ेगा पूरा वर्ल्ड कप!

IND vs NED: इस खिलाड़ी ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, कप्तान सूर्या का तोड़ा भरोसा, अब बेंच पर काटना पड़ेगा पूरा वर्ल्ड कप!

2 weeks ago
57

Washington Sundar: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार चौथा मैच जीत लिया है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में उसने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर गेंद से जलवा दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भरोसे के साथ उसे पहला मौका दिया था, ताकि वह बढ़िया प्रदर्शन कर पाए और सुपर 8 में जरूरत पड़ने पर उसे मौके मिल सकें, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का भरोसा तोड़ दिया.

कप्तान सूर्यकुमार यादव का भरोसा तोड़ने वाले खिलाड़ी का नाम वाशिंगटन सुंदर है, जो टी20 विश्व कप 2026 में पहले तीन मैच बेंच पर बैठे थे. प्लेइंग 11 में उनकी जगह नहीं बनी थी. चूंकि टीम इंडिया पहले तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री कर चुकी थी, इसलिए चौथे मुकाबले में कप्तान सूर्या ने सुंदर को मौका दिया कि वो खुद को साबित कर सकें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सुंदर को नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ खूब मार पड़ी.

सुंदर को पड़ी खूब मार

वाशिंगटन सुंदर से कप्तान ने पूरे 4 ओवर कराए, लेकिन वो एक भी विकेट नहीं ले पाए. उल्टा 9.00 की इकॉनमी से 36 रन लुटा दिए. वो भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या (40 रन) के बाद सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. हार्दिक को तो एक विकेट भी मिला, लेकिन सुंदर के हाथ खाली रहे. टीम इंडिया के लिए नीदरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए, जिन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और तीन बल्लेबाजों का शिकार किया.

अगले मैच में लौटेंगे अक्षर पटेल?

वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह मौका मिला था. वही अक्षर पटेल जिन्होंने पहले तीनों मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्होंने हर मुकाबले में 2-2 विकेट निकाले थे. अब जब सुंदर मौके का फायदा नहीं उठा पाए, तो सुपर 8 जैसे अहम मैचों में उन्हें मौका मिलना मुश्किल है. कप्तान सूर्यकुमार यादव अगले मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वापस बुला सकते हैं और शायद पूरा वर्ल्ड कप अब सुंदर को बेंच पर ही काटना पड़े.

टीम इंडिया की जीत का हीरो कौन?

अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी. शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले बल्ले से 31 बॉल पर 66 रन ठोके, फिर गेंद से 3 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट भी निकाले. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Social Share

Advertisement