ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Republic Day 2026 Wishes: ‘तिरंगा है हमारी शान…’ 26 जनवरी के लिए शानदार बधाई संदेश, पढ़कर सीना हो जाएगा गर्व से चौड़ा

Republic Day 2026 Wishes: ‘तिरंगा है हमारी शान…’ 26 जनवरी के लिए शानदार बधाई संदेश, पढ़कर सीना हो जाएगा गर्व से चौड़ा

2 months ago
65

Republic Day 2026 Wishes In Hindi: भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया। अगर आप भी गणतंत्र दिवस की सुबह अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को प्रेरणादायक और गर्व से भर देने वाले संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए देशभक्ति संदेश आपके काम आ सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क। भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। तभी से हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र, संविधान और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर देशभर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रध्वज फहराने के साथ-साथ लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं और देशभक्ति संदेश भेजते हैं।

बेसन का घोल सही रखें

घोल न ज़्यादा गाढ़ा, न ज़्यादा पतला हो. बहुत गाढ़ा घोल तेल ज़्यादा सोखता है, जबकि पतला घोल ठीक से चिपकता नहीं. घोल बनाते समय थोड़ा-सा पानी डालते हुए फेंटें ताकि स्मूद रहे.

चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिलाएं

बेसन में 1–2 चम्मच चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिलाने से पकोड़े ज़्यादा कुरकुरे बनते हैं. यह ट्रिक बाहर से क्रिस्पी लेयर बनाती है और तेल अंदर नहीं जाने देती.

तलने से पहले घोल को रेस्ट दें

घोल बनाने के बाद 10–15 मिनट ढककर रखें. इससे बेसन अच्छे से सेट हो जाता है और तलते वक्त कम तेल सोखता है.

तेल का तापमान बहुत अहम है

पकोड़े मध्यम-तेज़ गरम तेल में ही डालें. ठंडे तेल में डालने से पकोड़ा तेल पी जाता है और बहुत गरम तेल में बाहर से जल्दी जल जाता है. टेस्ट के लिए थोड़ा घोल डालें—अगर वह तुरंत ऊपर आ जाए, तेल तैयार है.

ब्रेड को बहुत देर तक डुबोकर न रखें

ब्रेड को घोल में बस कोट होने भर के लिए डुबोएं. ज्यादा देर डुबोने से ब्रेड भारी हो जाती है और तेल ज़्यादा सोखती है.

तलते वक्त बार-बार न पलटें

पकोड़ों को डालने के बाद थोड़ी देर सेट होने दें, फिर पलटें. बार-बार पलटने से पकोड़ा टूट सकता है और ज्यादा तेल अंदर जाता है.

तलने के बाद सही तरह से निकालें

पकोड़ों को किचन टिशू या जालीदार छन्नी पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

स्टफिंग भी हो हल्की

आलू की स्टफिंग में ज्यादा तेल या बहुत गीला मसाला न डालें. सूखी और अच्छे से मैश की हुई स्टफिंग पकोड़े को हल्का रखती है.

अगर आप भी गणतंत्र दिवस की सुबह अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को प्रेरणादायक और गर्व से भर देने वाले संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए देशभक्ति संदेश आपके काम आ सकते हैं।

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए देशभक्ति संदेश और शुभकामनाएं

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

वीरों के बलिदान की कहानी है ये,

मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये।

देश को धर्म के नाम पर बांटना नहीं,

इसे एकता से सजाना हमारी जिम्मेदारी है।

गणतंत्र दिवस की बधाई

संविधान ने दिया हमें अधिकार और सम्मान,

हर भारतीय के दिल में बसता है स्वाभिमान।

इस गणतंत्र दिवस पर यही है अरमान,

हमारा भारत बने सबसे महान।

शुभ गणतंत्र दिवस

फांसी चढ़े, गोली खाई, हंसते-हंसते मिट गए,

देश के लिए कुर्बान हुए, अमर हो गए।

उन शहीदों को नमन और सलाम,

जिनकी बदौलत मिला हमें ये सम्मान।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

तिरंगा है हमारी शान,

गणतंत्र है हमारी जान।

आइए देश के लिए कुछ कर जाएं,

यही है सच्चा राष्ट्र सम्मान।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

तिरंगे की आन का नशा है अलग,

मातृभूमि की शान का जज्बा है अलग।

हर दिल में बसता है भारत का मान,

यही है हमारे हिंदुस्तान की पहचान।

हैप्पी रिपब्लिक डे

संविधान हमारा गौरव है,

गणतंत्र हमारी पहचान।

भारत की इस पावन धरा पर,

जन्म लेना है सबसे बड़ा अभिमान।

गणतंत्र दिवस की बधाई

हम किसी नाम से नहीं,

देश से पहचाने जाते हैं।

हमारी पहचान बस इतनी है,

कि हम हिंदुस्तानी कहलाते हैं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देश की आन, देश की शान,

हम हैं इसकी पहचान।

तीन रंगों से सजा तिरंगा,

हमारे दिलों की जान।

शुभ गणतंत्र दिवस

ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरो धर्म के नाम पर।

इंसानियत ही है सच्चा धर्म,

जियो बस वतन के नाम पर।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

संविधान और देशभक्ति का पर्व

गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य निभाना भी उतना ही जरूरी है। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इस गणतंत्र दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम अपने देश को मजबूत, समृद्ध और एकजुट बनाने में अपना योगदान देंगे।

गणतंत्र दिवस 2026 की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Social Share

Advertisement