• Chhattisgarh
  • स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल SP को किया सस्पेंड, मामले की होगी जांच…

स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल SP को किया सस्पेंड, मामले की होगी जांच…

9 months ago
226

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में स्पा संचालक से वसूली मामले में एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करके जांच की जाए.

बता दें, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजीव शुक्ला से पूर्व एडिशनल एसपी के स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग साझा करते हुए लिखित शिकायत की है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है.

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पूर्व ASP का स्टिंग किया, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग और धमकी से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड हुई है। उसके अनुसार, लगातार दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

वहीं आज इस मामले की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंंत्री विजय शर्मा ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया है.

 

Social Share

Advertisement