ताजा खबरें
  • breaking
  • छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल, प्रियंका और खड़गे, बड़ी सभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल, प्रियंका और खड़गे, बड़ी सभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस

2 months ago
98

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी सभा होने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे फरवरी या मार्च में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे की तैयारी को लेकर राजीव भवन में आज आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव ने आदिवासी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक को लेकर जनक ध्रुव ने कहा, फरवरी–मार्च में राष्ट्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। दौरे की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इसके चलावा चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और आदिवासी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

जल-जंगल-जमीन के मुद्दों के साथ चुनावी रण में उतरेगी आदिवासी कांग्रेस

बैठक में खास तौर पर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा।

Social Share

Advertisement