• Chhattisgarh
  • धर्मांतरण: नए साल में भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया प्रार्थना सभा में, पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज…

धर्मांतरण: नए साल में भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया प्रार्थना सभा में, पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज…

10 months ago
321

 बिलासपुर। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है. जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्मांतरण की खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है. जहां से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था. इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था. ग्रामीणों को इसकी खबर लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में संबंधित पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Social Share

Advertisement