• breaking
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा बयान, कहा – झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस ने ही कांग्रेसियों को मरवाया, सुशील आनंद बोले – बयान आपत्तिजनक, नड्डा से पूछताछ करे NIA

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा बयान, कहा – झीरम घाटी नक्सली हमले में कांग्रेस ने ही कांग्रेसियों को मरवाया, सुशील आनंद बोले – बयान आपत्तिजनक, नड्डा से पूछताछ करे NIA

10 months ago
270

जांजगीर-चांपा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, झीरम घाटी नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया है। वहीं इस बयान पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा है कि नड्डा का बयान आपत्तिजनक है। कांग्रेस मांग करती है कि जेपी नड्डा से NIA पूछताछ करे।

जांजगीर चांपा में आयोजित ‘जनदेश परब’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा, मुझे याद है कि मैं जब छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी था उस समय झीरम घाटी नक्सल कांड हुआ था। झीरम घाटी की घटना देखी है। झीरम घाटी कांड की जानकारी उनके बीच के लोगों को थी। नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया है। उन्होंने कहा, नक्सलियों के साथ कांग्रेस की दोस्ती रही है।

नड्डा ने कांग्रेस पर नक्सलियों से सांठगाठ का आरोप लगाते हुए कहा, झीरम घाटी कांड में कोई और नहीं उनके ही लोग मुखबिरी कर रहे थे। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा? उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार ने नक्सलियों से देश को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। मार्च 26 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद बोले – माफी मांगे जेपी नड्‌डा

जेपी नड्डा के बयान कर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, नड्डा का बयान आपत्तिजनक है। कांग्रेस मांग करती है कि जेपी नड्डा से NIA पूछताछ करे। शुक्ला ने पूछा है कि नड्डा के बयान का आधार क्या है? उन्होंने कहा, जेपी नड्डा ने राजनीतिक बयानबाजी की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जेपी नड्डा अपने बयान के लिए माफी मांगे। साथ ही इस बयान के लिए BJP को नड्डा पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Social Share

Advertisement