• Chhattisgarh
  • मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

1 year ago
146

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात की. इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बधाई दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में चलाए जा रहे नक्सल अभियान पर चर्चा की.

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातियों के विकास के लिए कार्यों किए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी.

Social Share

Advertisement