• Chhattisgarh
  • एनटीपीसी सीपत हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो…

एनटीपीसी सीपत हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो…

1 year ago
162

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में एक दिन पहले हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और श्रमिक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई. घायल मजदूर प्रताप सिंह कंवर का बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था. इसके साथ ही हादसे में मरने वाले श्रमिकों की संख्या दो हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार चल रहा है.

बता दें कि एनटीपीसी सीपत प्लांट में बुधवार को यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े. हादसे के बाद सभी मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक श्रमिक श्याम साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. हादसे के बाद एनटीपीसी में मचे अफरातफरी के माहौल को पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर काबू पाया था.

प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर आक्रोश

घटना पर स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने गहरी नाराजगी जताते हुए एनटीपीसी प्रबंधन से जवाब मांगा था. कई घंटे बीत जाने के बाद भी NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है.

Social Share

Advertisement