• Chhattisgarh
  • वाड्रफनगर जनपद पीएफ घोटाला : कर्मचारियों के पीएफ एकाउंट से उड़ाए 12 लाख रुपए, कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल गिरफ्तार

वाड्रफनगर जनपद पीएफ घोटाला : कर्मचारियों के पीएफ एकाउंट से उड़ाए 12 लाख रुपए, कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल गिरफ्तार

1 year ago
97

 बलरामपुर। वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल ने मिलकर 83 कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) की लगभग 12 लाख रुपए की राशि का गबन किया है. मामले में जनपद पंचायत के सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है.

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निजामुद्दीन खान ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि लेखापाल ने मिलीभगत कर कम्प्यूटर ऑपरेटर ने पीएफ की राशि कर्मचारियों के खाते में जमा करने के बजाय अपनी पत्नी के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गबन की गई राशि का इस्तेमाल आरोपी ने ऑनलाइन मार्केटिंग और ट्रेडिंग में किया. फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गबन में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं.

Social Share

Advertisement