- Home
- Chhattisgarh
- तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी को लेकर दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- अपराधियों को बचा रही है सरकार?
तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी को लेकर दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- अपराधियों को बचा रही है सरकार?
1 year ago
91
0

रायपुर। हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े करता है। कहीं न कहीं इसमें किसी राजनीतिक पार्टी का संरक्षण हो सकता है।
बैज ने कहा कि सरकार ने सिर्फ उनका ऑफिस तोड़ा है, अगर उसकी जगह कोई गरीब होता, तो सरकार द्वारा उसका घर भी ध्वस्त कर दिया जाता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या सरकार अपराधियों को बचा रही है? कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है। अब तक गिरफ्तारी नहीं होना इस बात का प्रमाण है।