• Chhattisgarh
  • ‘माननीय जी’, जरा ध्यान से देख लें, ये है रायपुर का VIP Road…

‘माननीय जी’, जरा ध्यान से देख लें, ये है रायपुर का VIP Road…

1 year ago
159

 रायपुर। राजधानी की शान कहे जाने वाले VIP रोड का हाल शनिवार को किसी उपेक्षित मोहल्ले की सड़क के जैसा नजर आया. देर रात से हुई लगातार बारिश ने इस पॉश इलाके के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी. नतीजा VIP रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि जिस सड़क पर दिन-रात वीआईपी गाड़ियां दौड़ती रहती है, वहां सुबह से गाड़ियां के चक्के पानी में डूबे हुए नजर आए. जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अच्छी बात ये रही कि कोई गाड़ी फंसी नहीं है, लेकिन राजधानी की इस प्रमुख सड़क पर जलभराव की स्थिति ने प्रशासन की तैयारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

बारिश के एक झोंके में ही व्यवस्था बेहाल

शहर के इस एलिट जोन में पानी निकासी की व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे होते हैं, लेकिन महज एक रात की बारिश ने सच्चाई सामने ला दी. वीआईपी रोड के अलावा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में भी यही स्थिति देखी गई, जिसके बाद लोगों को अपनी परेशानी दूर करने के लिए हाईवे तक जाम करना पड़ा.

Social Share

Advertisement