• Chhattisgarh
  • लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से मासूम बच्ची की मौत, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए…

लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से मासूम बच्ची की मौत, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए…

1 year ago
169

बलरामपुर। लगातार बारिश से शनिवार रात रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया. इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य छह लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

जिले की लगातार बारिश से लगभग नदियां उफान पर हैं. कनहर नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं सिंदूर नदी गेउर नदी भी उफान पर है. लगातार बारिश की वजह से वार्ड क्रमांक 13 में एक कच्चा मकान ढह गया. घटना के समय प्रमोद रवि (35 वर्ष) पिता चंद्रदेव राम अपनी पत्नी सुनीता व चार बच्चे – दीपक, राधा, काजल और खुशबू के साथ अंदर था.

देर रात कच्चे मकान के भरभरा कर गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया. मोहल्ले वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम खुशबू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि जर्जर और कच्चे मकानों की प्रशासनिक स्तर पर पहले से जांच कर उन्हें खाली कराना चाहिए था.

Social Share

Advertisement