• Chhattisgarh
  • रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, तहसील कार्यालय में ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, तहसील कार्यालय में ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

1 year ago
159

सूरजपुर. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है.

पीड़ित से बाबू ने जमीन नामांतरण के एवज में 25 हजार रुपए मांगा था. इसकी शिकायत पर एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी बाबू से पूछताछ की जा रही है.
Social Share

Advertisement