• Chhattisgarh
  • मंत्रिपरिषद की उपसमिति की हुई बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित मामलों की समीक्षा

मंत्रिपरिषद की उपसमिति की हुई बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित मामलों की समीक्षा

1 year ago
78

रायपुर. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक विधानसभा परिसर में हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज प्रकरणों में से 15 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति ने इन अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अब तक मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में 139 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज प्रकरणों को प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें से 126 प्रकरणों को कैबिनेट की बैठक में अनुशंसा प्राप्त की जा चुकी है। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे।

Social Share

Advertisement