सदन में गूंजा रेडी टू ईट का मामला : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पक्ष-विपक्ष के बीच हुई जमकर तकरार, मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट
1 year ago
174
0

रायपुर. सदन में रेडी टू ईट के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई. ध्यानाकर्षण में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले को उठाते हुए गलत तरीके से स्व-सहायता समूहों के चयन का आरोप लगाया.
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, इस योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने गड़बड़ी करने वाले विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. सवाल-जवाब के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई.
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के बीच नियम-प्रकिया के सवाल पर तीखी बहस हुई. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब से असन्तुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.