- Home
- Chhattisgarh
- MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस वक्त हुई जब विधायक साहेब का काफिला गुजर रहा था। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया।
इस निंदनीय घटना के विरोध में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायपुर एसपी लाल उमेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
धर्म गुरु को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी जाए
युवा प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे, सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ने कहा यह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि हमारे पूरे समाज पर हमला है। हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, और धर्म गुरु को जेड प्लस सुरक्षा की मांग की, वरना पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा।
कोमल संभाकर युवा प्रमुख, सतनामी समाज ने कहा गुरु खुशवंत साहेब हम सबके सम्मान और आवाज़ हैं। उन पर हमला हमारी अस्मिता पर हमला है। प्रशासन यदि गंभीर नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से, लेकिन पूरे प्रदेश में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।