• Chhattisgarh
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार, BGL लॉन्चर, टिफिन बम समेत कई विस्फोटक सामग्री बरमाद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार, BGL लॉन्चर, टिफिन बम समेत कई विस्फोटक सामग्री बरमाद

1 year ago
104

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली पारो हप्का और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में सक्रीय थी. मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

लंबे समय से कुतुल एलओएस में थे एक्टिव

प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कोहकामेटा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की. दो महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया गया. दोनों माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में एक्टिव थी. वहीं लंबे वक्त से जनताना सरकार के विस्तार, युवाओं की भर्ती, माओवाद के प्रचार और पुलिस पर हमले की साजिशों में शामिल थी.

कई हथियार और विस्फोटक साम्रग्री बरामद

पुलिस ने नक्सलियों के पास से कई हथियार और विस्फोटक साम्रग्री बरामद किया है. इसमें 12 बोर बीजीएल लॉचर बंदूक, 2 बीजीएल बम, 1 टिफिन बम, 1 डेटोनेटर, 24 पेंसिल सेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल है.

Social Share

Advertisement