• Chhattisgarh
  • सियासी तकरार : अजय चंद्राकर का वार – नक्सली कांग्रेस के दामाद, दीपक बैज का पलटवार – बताएं शाह और नक्सलियों में क्या है संबंध?

सियासी तकरार : अजय चंद्राकर का वार – नक्सली कांग्रेस के दामाद, दीपक बैज का पलटवार – बताएं शाह और नक्सलियों में क्या है संबंध?

1 year ago
116

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस बीजेपी पर 15 साल के कार्यकाल में नक्सलवाद को पालने का आरोप लगाती है, वहीं बीजेपी कांग्रेस और नक्सलियों के बीच गहरे संबंध होने का की बात कहती है. आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस को फिर घेरा है और नक्सलियों को कांग्रेस का दामाद बताया है. इसके साथ ही बस्तर के विकास में बाधा डालने और आदिवासियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए सवाल किया है कि बीजेपी पहले ये बताए कि अमित शाह और नक्सलियों के बीच संबंध क्या है, जो शाह उन्हें भाई कहकर बुलाते हैं.

 

Social Share

Advertisement