• Chhattisgarh
  • ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने किया ताबड़तोड़ वार…

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने किया ताबड़तोड़ वार…

1 year ago
165

अभनपुर। गोबरा नवापारा बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई.

जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक आरोपी युवक की पहचान नहीं हुई है. गोबरा नवापारा पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Social Share

Advertisement