• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ सरकार इस बार खरीद सकती है 160 लाख मीट्रिक टन धान, उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार खरीद सकती है 160 लाख मीट्रिक टन धान, उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

1 year ago
111

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आगामी धान खरीदी सीजन के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय कर सकती है। इसे लेकर शुक्रवार को नवा रायपुर,महानदी भवन मंत्रालय में उप मंत्रिमंडलीय समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें धान खरीदी, उठाव और व्यापारियों को भुगतान को लेकर निर्णय लिए गए।

उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक को लेकर मंत्री टंकाराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी, धान का उठाव और व्यापारियों के भुगतान को लेकर निर्णय लिया गया है। धान उठाव करने वाले व्यापारियों का प्रस्ताव मिला था। वर्तमान में 33 लाख मीट्रिक टन जो धान बचा हुआ है, उसमें से व्यापारियों का जो पुराना भुगतान बकाया है, उनके प्रस्ताव अनुसार बकाया राशि के एवज़ में उन्हें धान दिया जाएगा। इस तरह पूरा धान का उठाव हो जाएगा। साथ ही व्यापारी उतना ही धान का उठाव करेंगे।

उन्होंने बताया कि हर साल छत्तीसगढ़ में खेती का रकबा बढ़ रहा है। किसानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धान के पैदावार में भी वृद्धि हो रही है। देशभर में किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी की जाती है।

इस बैठक में राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा के अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल भी मौजूद रहे।

 

Social Share

Advertisement