• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद

1 year ago
182

बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, कररेगुट्टा ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने तेलंगाना के वाज़ेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया है। जिसकी चपेट में आने से तीन जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों ने लैंडमाइन बिछाए थे.

जानकारी के अनुसार, कर्रेरगुट्टा ऑपरेशन के दौरान, जब तेलंगाना पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने वाज़ेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल है।

फिलहाल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Social Share

Advertisement