ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन किया समाप्त

मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन किया समाप्त

1 year ago
65

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बीते 126 दिनों से आंदोलनरत बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से चर्चा में कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं. आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है. आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे.

Social Share

Advertisement