• breaking
  • Chhattisgarh
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की कोरोना पॉजिटिव… होम आइसोलेशन में इलाज जारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की कोरोना पॉजिटिव… होम आइसोलेशन में इलाज जारी

6 years ago
740

 

रायपुर, 22 सितंबर 2020/  छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा रही हैं। जानकारी के मुताबिक भेडिय़ा ने कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वयं कीकोरोना की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आईसोलेशन कर लिया, इस दौरान उन्होंने अपना उपचार भी शुरू करा लिया है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना अपने विस्फोटक स्थिति में आ चुका है। आमजनों से लेकर कई जनप्रतिनिधि इसकी चपेट में आ चुके हैं, स्थिति को देखते हुए जिला-कलेक्टरो ने वर्तमान में लॉकडाउन घोषणा की है ।

 

Social Share

Advertisement