- Home
- Chhattisgarh
- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद की प्रदेशवासियों दी बधाई शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद की प्रदेशवासियों दी बधाई शुभकामनाएं
1 year ago
155
0
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद-उल-फितर की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
डॉ. महंत ने अपने संदेश में कहा कि, ईद भाई चारे व आपसी मेल का त्यौहार है । ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह बताता है कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि, वे प्रदेश में प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें ।