• Chhattisgarh
  • सौगात-ए-मोदी : मुख्यमंत्री साय ने मुस्लिम महिलाओं को बांटी खुशियां, 500 जरूरतमंदों को मिला ईद का उपहार

सौगात-ए-मोदी : मुख्यमंत्री साय ने मुस्लिम महिलाओं को बांटी खुशियां, 500 जरूरतमंदों को मिला ईद का उपहार

2 years ago
172

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमजान के पाक महीने में ईद से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम समाज की जरूरतमंद महिलाओं को सौगातें भेंट की.

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए, जिसमें लेडीज सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थी. मुख्यमंत्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है.

डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए.

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न तबकों के लोग उपस्थित थे.

 

Social Share

Advertisement