- Home
- Chhattisgarh
- पटवारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा – अब राजस्व संबंधित कामों में आएगी तेजी
पटवारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा – अब राजस्व संबंधित कामों में आएगी तेजी
2 years ago
183
0

रायपुर. ऑनलाइन कामों में आ रही परेशानियों को लेकर जारी पटवारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है. आदर्श आचार संहिता और लोगों के कामों को देखते हुए पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. आज से ऑनलाइन काम फिर शुरू करेंगे. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि पटवारियों से चर्चा जारी थी. आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है. अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी.
बता दें कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार किया था. 16 दिसंबर से प्रदेशभर के पटवारी सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठे थे.