• Chhattisgarh
  • City
  • शराबी युवकों ने मचाया आतंक, अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ाया

शराबी युवकों ने मचाया आतंक, अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ाया

2 years ago
193

भिलाई | भिलाई के स्मृति नगर स्थित ग्रीन वैली अपार्टमेंट में चार शराबी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दहशत फैला दी। कार में सवार इन युवकों ने अपार्टमेंट का गेट खोल रहे गार्ड को टक्कर मार दी, जिससे वह 10 फीट तक उछलकर दूर गिरा।

गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई है और वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Social Share

Advertisement