• Chhattisgarh
  • पिकनिक से लौटने के दौरान स्कूल बस दुर्गटनाग्रस्त, शिक्षक और ड्राइवर की मौत, 12 बच्चे घायल

पिकनिक से लौटने के दौरान स्कूल बस दुर्गटनाग्रस्त, शिक्षक और ड्राइवर की मौत, 12 बच्चे घायल

2 years ago
123

कोंडागांव | जिले के ग्राम चिकलपुटी के पास नया बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे 30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिडिल स्कूल केवंट टोला, जिला मोहलामानपुर के शिक्षक और बच्चों को भ्रमण से वापस ला रही बस एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में बस ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 12 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तब हुआ जब तीर्थगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा और बारसूर भ्रमण कर लौट रही बस को अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

 

Social Share

Advertisement