• Chhattisgarh
  • भालू के हमले से दो की मौत, दो घायल, बाल-बाल बचे ‘लल्लूराम’ के संवाददाता

भालू के हमले से दो की मौत, दो घायल, बाल-बाल बचे ‘लल्लूराम’ के संवाददाता

2 years ago
185

भानुप्रतापपुर। भालू ने चार लोगों पर हमला किया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो घायलों में वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं. घटना को कवर करने के दौरान भालू एक बार फिर धमक गया, जिसके जद में आते-आते लल्लूराम डॉट कॉम का संवाददाता बाल-बाल बचा.

मामला कांकेर वनमंडल के डोंगर कट्टा का है. खेत में काम करने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ग्रामीण को कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया है.

घटना के कवरेज के लिए लल्लूराम डॉट कॉम के प्रतिनिधि राजकुमार दुबे भी मौक़े पर पहुंचे थे. इसी बीच पुनः भालू मौके पर पहुंच गया, और पास ही खड़े वन विभाग के कर्मचारी पर हमला किया. उसके बाद मृत ग्रामीण के पिता पर हमला किया. वनपाल के साथ ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

 

Social Share

Advertisement