ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का आरोप – कांग्रेस

मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का आरोप – कांग्रेस

5 years ago
220

 

 

 

मोदी सरकार कर रही है छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार,कोरोना काल में मदद की उम्मीद तो दूर की बात छत्तीसगढ़ के बकाया 6 हजार करोड़ भी नही मिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आपदा काल में छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों के खातों में विभिन्न मदों से पांच हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा कराये

 

रायपुर, 19 सितंबर 2020 / कांग्रेस ने मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा काल में मोदी सरकार से मदद की उम्मीद करना दूर की बात है। छत्तीसगढ़ के बकाया 6 हजार करोड़ की राशि देने में भी केंद्र सरकार हील हवाला कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आपदा काल में छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों आमजनों के खातों में विभिन्न मदों से 5 हजार करोड से अधिक की राशि जमा कराई है। महामारी को नियंत्रित करने किए जा रहे उपायों में अब तक 554 करोड़ की राशि खर्च कर चुकी है। आगे भी महामारी नियंत्रण के उपायों में पैसों की कमी नहीं होगी । साढ़े सात लाख प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी, उनके रहने खाने का इंतजाम रोजगार की व्यवस्था 20 हजार से अधिक क्वारेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था, दूसरे प्रदेशों के 28 हजार प्रवासी श्रमिकों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाना, पढ़ाई करने राज्य से बाहर गए छात्रों को सकुशल घर वापसी, मनरेगा के माध्यम से 1 दिन में 26 लाख लोगों को रोजगार, प्रत्येक बीपीएल राशन कार्डधारियों को 35 किलो चांवल मुफ्त देना, चना नमक शक्कर एवं सामान्य राशन कार्ड वालों को 10 रु किलो में चावल देना। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान उत्पादक किसानों को अंतर की राशि एवं मक्का व गन्ना उत्पादकों को लाभान्वित करना गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी कर पशुपालकों को लाभान्वित करना। कोविड-19 के बचाव के उपायों को पूरा करते हुए तेंदूपत्ता एवं 31 वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदी करना । मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक रेडी टु ईट लॉकडाउन में 47 लाख घरों तक सुपोषित भोजन सामग्री पहुँचाना। सहित अनेक जन हितैषी कार्य को करते हुए छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सक्षम मजबूत बनाने काम करते हुये कोविड 19 से लड़ाई लड़ रहे है।

 

Social Share

Advertisement