• Chhattisgarh
  • रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा: हाथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा: हाथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

2 years ago
136

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में अब ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए हाथकरघा विभाग के एक वरिष्ठ निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को बिलासपुर ACB टीम ने अंजाम दिया है।

गिरफ्तार वरिष्ठ निरीक्षक का नाम हरेकृष्ण चौहान है। जिसपर कार्य निष्पादन के नाम पर रिपोर्ट भेजने के लिए 1 लाख 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, हरेकृष्ण चौहान ने पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद ACB ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। इस मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है।

Social Share

Advertisement