• Chhattisgarh
  • मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला

मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला

2 years ago
143

कोरबा. छत्तीसगढ़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा. ताजा मामला कोरबा के दादर गांव से सामने आया है. दबंगों ने बीजेपी विधायक और मंत्री लखनलाल के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ मारपीट की है. मामला मानिकपुर पुलिस चौकी का है.

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हंगामा शुरू हुआ था. इसी बीच दबंग ने मंत्री लखनलाल देवांगन के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को सरेआम तमाचा जड़ दिया. इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है.

 

Social Share

Advertisement